गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ टू नाडा साहिब फ्री ऑटो सर्विस Chandigarh News

हिंद ऑटो यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि 550वें गुरु पर्व की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया है ताकि जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 06:56 PM (IST)
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ टू नाडा साहिब फ्री ऑटो सर्विस Chandigarh News
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ टू नाडा साहिब फ्री ऑटो सर्विस Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। एक नौजवान चालक की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ से नाडा साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए फ्री ऑटो की सुविधा दिए जाने की हर कोई तारीफ कर रहा है। यह सेवा ऑटो चालक अनिल की तरफ से उपलब्ध करवाई जा रही है। वह चंडीगढ़ से लोगों को नाडा साहिब गुरुद्वारा और फिर वहां से वापस चंडीगढ़ तक बिना चार्ज के लेकर आने का काम कर रहे हैं।

हिंद ऑटो यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि 550वें गुरु पर्व की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया है ताकि जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दें कि इससे पहले भी अनिल कुमार पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सैनिकों के बदले में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी एक महीने फ्री आटो सेवा दे चुके हैं। अनिल हादसे में घायल, सैनिकों और गर्वभती महिलाओं के लिए हमेशा फ्री आटो सर्विस देते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी