चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट करने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर और बेटे पर केस दर्ज

चंडीगढ़ के होटल में बेटे की रिसेप्शन पार्टी के दौरान पेमेंट न करने और कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। होटल के मैनेजर परमपाल की शिकायत के पुलिस ने आधार पर मामला दर्ज किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 04:35 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 04:35 PM (IST)
चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट करने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर और बेटे पर केस दर्ज
चंडीगढ़ के होटल में रिसेप्शन पार्टी के दौरान कर्मचारियों से मारपीट करने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर और बेटे पर केस दर्ज।

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित एक निजी होटल में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिल ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना बीते मंगलवार की है। होटल में बेटे की रिसेप्शन पार्टी के दौरान पेमेंट न करने और कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। होटल के मैनेजर परमपाल की शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस डीडीआर दर्ज कर जांच करने के बाद रविवार को केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता मैनेजर परमपाल ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बेटे के रिसेप्शन पॉर्टी के लिए बुक करवाया था। इस दौरान करीब दो लाख रुपये की पेमेंट करनी थी। जिस पर पूर्व इंस्पेक्टर ने कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस में रह चुका है और पैसे लेकर भागेगा नहीं। रिसेप्शन पार्टी के दौरान आधी पेमेंट करने के साथ 80 हजार रुपये की पेमेंट करने में आनाकानी करने लगा। जिस पर होटल कर्मचारियों ने ऑर्डर रोक दिया। आरोप है कि इसी बात पर गुस्सा होकर उसने बेटे के साथ मिलकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने शुरू कर दी। जिसकी शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

पहले भी इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले भी एफआइआर दर्ज है। इससे पहले पूर्व इंस्पेक्टर पर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से मारपीट करने और धमकाने की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपित पूर्व इंस्पेक्टर की वीडियो भी वायरल हुआ था।

chat bot
आपका साथी