सुंडरा अग्निकांड पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बसपा ने किया प्रदर्शन

गांव सुंडरा में शुक्रवार को भीषण आग की घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। बहुजन समाज पार्टी ने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बसपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला भी फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 06:30 PM (IST)
सुंडरा अग्निकांड पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बसपा ने किया प्रदर्शन
सुंडरा अग्निकांड पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बसपा ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, डेराबस्सी : गांव सुंडरा में शुक्रवार को भीषण आग की घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। बहुजन समाज पार्टी ने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बसपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला भी फूंका। विरोध का नेतृत्व बसपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने किया। गढ़ी ने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज खुद को ताकतवरों और माफियाओं के साथ पूरी तरह से जोड़ लिया है। सुंडरा गांव में पिछले 25 वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ हुई त्रासदी के छह दिन बाद भी सरकार ने उनका हाल तक नहीं पूछा। जब उन्हें विरोध का पता चला तो आप विधायक कुलजीत सिंह रंधावा कल रात ही सामान से भरा ट्रक लेकर मजदूरों को देने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस दोगली नीति के कारण बसपा गरीबों के पक्ष में आम आदमी पार्टी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में दलितों और मजदूरों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। आप सरकार द्वारा दलितों, मजदूरों को पुलिस से धमकाया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं । दशकों से वहां रह रहे दलितों को उजाड़ा जा रहा है। लेकिन बसपा ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ग्राम पंचायत सुंडरा द्वारा रेडक्रास कोष से 50 हजार रुपये प्रति परिवार तत्काल राहत राशि आवंटित करने को कहा है। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अगर सरकार ने उनकी बात न मानी तो 27 मई को मोहाली जिले के डीसी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डा. नछत्तर पाल, प्रदेश महासचिव राजा राजिदर सिंह ननहेड़ियां और अन्य नेताओं सहित कई बसपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी