मेयर चुनाव के बाद किसी भी समय हो सकती है BJP के नए अध्यक्ष की नियुक्ति Chandigarh News

मेयर पद पर हाईकमान ने सांसद किरण खेर गुट की राजबाला मलिक को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि भाजपा का अध्यक्ष पद टंडन गुट को दिया जाए।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 11:34 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 01:55 PM (IST)
मेयर चुनाव के बाद किसी भी समय हो सकती है BJP के नए अध्यक्ष की नियुक्ति Chandigarh News
मेयर चुनाव के बाद किसी भी समय हो सकती है BJP के नए अध्यक्ष की नियुक्ति Chandigarh News

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। नगर निगम के नए मेयर चुनाव के तुरंत बाद भाजपा के नए अध्यक्ष की भी नियुक्ति हो जाएगी। हाईकमान ने भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम फाइनल कर दिया है जिसकी घोषणा 11 से लेकर 15 जनवरी के बीच की जाएगी। भाजपा का अध्यक्ष टंडन गुट से बन सकता है। पार्टी हाईकमान सांसद किरण खेर और टंडन गुट के बीच तालमेल बनाने के लिए ऐसा कर रहा है क्योंकि मेयर पद पर हाईकमान ने सांसद किरण खेर गुट की राजबाला मलिक को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि भाजपा का अध्यक्ष पद टंडन गुट को दिया जाए। टंडन गुट से अरुण सूद का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे है। जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट हर संभव प्रयास कर रहा है कि अरुण सूद को अध्यक्ष ना बनाया जाए।

मेयर उम्मीदवार के नाम पर पार्षद चंद्रवती शुक्ला नाराज

अरुण सूद के अलावा रामवीर भट्टी का नाम भी भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। रामवीर भट्टी का किसी भी भाजपा नेता के साथ कोई विवाद नहीं है। रामवीर भट्टी इस समय टंडन गुट में है जबकि 10 साल पहले वह पूर्व सांसद सत्यपाल जैन गुट में शामिल थे। मेयर चुनाव 10 जनवरी को होना है इसलिए जब भाजपा ने मेयर का उम्मीदवार फाइनल किया तो भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला नाराज हो गई। पूर्व मेयर अरुण सूद और रामवीर भट्टी दोनों शुक्ला को मनाने की कोशिशों में लग गए क्योंकि वह बगावत को फिर से हाईकमान तक नहीं पहुंचाना चाहते थे। भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला इस समय टंडन गुट में शामिल है जबकि दो साल पहले वह सांसद किरण खेर गुट में थीं।

मालूम हो कि इस समय संजय टंडन भाजपा अध्यक्ष है जिन्हें इस पद पर बने हुए दस साल हो गए हैं। टंडन भी पूर्व मेयर अरुण सूद को नया अध्यक्ष बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन पूर्व मेयर देवेश मोदगिल को नया अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। सूद और मोदगिल में भी छत्तीस का आकड़ा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी