कांग्रेस ने लिया पूनम शर्मा का बदला, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी मुकेश राय हुए कांग्रेसी

कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मेयर पूनम शर्मा का बदला ले लिया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 01 May 2019 12:27 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 05:06 PM (IST)
कांग्रेस ने लिया पूनम शर्मा का बदला, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी मुकेश राय हुए कांग्रेसी
कांग्रेस ने लिया पूनम शर्मा का बदला, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी मुकेश राय हुए कांग्रेसी

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मेयर पूनम शर्मा का बदला ले लिया है। दरअसल, मौलीजागरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कालोनी सेल के संयोजक मुकेश राय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही मौलीजागरा में कांग्रेस स्थिति मजबूत हो गई है। मुकेश राय भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के करीबी है। उन्हें उम्मीद थी कि टंडन को भाजपा उम्मीदवार बनाएगी लेकिन किरण खेर को उम्मीदवार बनाए जाने से वह नाराज हैं, जिस कारण अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा मुकेश राय का मौलीजागरा के वार्ड पार्षद के साथ छत्तीस का आकड़ा है और वार्ड पार्षद अनिल दूबे सांसद किरण खेर के करीबी है। ऐसे में वह दूबे के साथ मिलकर काम नहीं कर सकते थे। पिछले पांच साल में मुकेश राय और अनिल दूबे के बीच कई बार बवाल हो चुका है। इससे जुड़े मामले पुलिस में दर्ज भी हो चुके हैं।पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन मुकेश राय के लिए मौलीजागरा से टिकट भी चाहते थे, लेकिन उस समय सांसद किरण खेर अनिल दूबे को टिकट दिलवाकर अपनी मजबूती दिखाई।

एक और भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में

बुधवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में मुकेश राय को कांग्रेस में शामिल करवाने के समय कांग्रेस के उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भी भाग लिया। अभी तक कांग्रेस के पास मौलीजागरा से कोई ऐसा मजबूत नेता नहीं था जो यहां पर पार्टी को मजबूत कर सके।माैलीजागरा में भाजपा का ग्राफ ज्यादा है। लेकिन राय को शामिल करवाकर कांग्रेस ने भाजपा को जवाब दिया।कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि जल्द ही एक और बड़ा नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस मेें शामिल हो रहा है। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी