चंडीगढ़ प्रशासक से मिले भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, ज्ञापन सौंपा, कहा- अस्थायी कर्मियों से हो रही लूट की जाए बंद

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगया कि इस समय अस्थायी कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है। ठेकेदार बदलने के बाद उन्हें फिर से नौकरी पर रखने के लिए पैसों की मांग की जाती है। जिसे भष्ट्राचार और लूट कहा जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:56 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:56 AM (IST)
चंडीगढ़ प्रशासक से मिले भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, ज्ञापन सौंपा, कहा- अस्थायी कर्मियों से हो रही लूट  की जाए बंद
संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रशासक को ज्ञापन सौंपा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कर्मचारियों की समस्या को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकत की। संघ के सदस्यों ने प्रशासक को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया और समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रशासक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि चंडीगढ़ में सरकारी विभागों में लंबे समय से काम करने वाले कांट्रेक्ट कर्मचारीयों को ‌साल 2011 की तरह पंजाब की तर्ज पर पक्का किया जाए। इन कर्मचारियों को खाली पड़े पदों के लिए भरा जाए। चंडीगढ़ के सभी सरकारी विभागों में लंबे समय से काम करते आउटसोर्स कर्मचारियों की सिक्योर पॉलिसी बनाई जाए और 5, 10 और 15 साल बाद प्रमोट भी किया जाए। कांट्रेक्टर के चेंज होने पर पुराने मुलाजिमों को न बदला जाए और कांट्रेक्टर द्वारा पुराने मुलाजिमों से पैसों की मांग करना बंद किया जाए।

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगया कि इस समय अस्थायी कर्मचारियों के साथ धोखा हो रहा है। ठेकेदार बदलने के बाद उन्हें फिर से नौकरी पर रखने के लिए पैसों की मांग की जाती है। जिसे भष्ट्राचार और लूट कहा जा रहा है। इस सिस्टम को रोकने के लिए कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अलग अलग कर्मचारी संगठन शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है और लगातार अस्थायी कर्मचारियाें का शोषण हो रहा है।  

प्रशासक को मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को कहा कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की 41 रिप्लेसमेंट की एचबी एसी बसे जिनका टेंडर हो चुका है और जिनका भारत सरकार द्वारा बजट भी दिया जा चुका है को खरीद कर सीटीयू  की बसों का फलीट पूरा करने की कृपा की जाए।आगे कहा गया है कि लंबे समय से कार्यरत डेलीवेज कर्मचारियों को जो 2006 की पॉलिसी में कवर नहीं हो रहे हैं। उन्हें रिलैक्सेशन देकर पक्का किया जाए। नगर निगम चंडीगढ़ में चंडीगढ़ प्रशासन से आए हुए कर्मचारियों को पदोन्नति नियमों में बदलाव करके उन्हें शीघ्र पदोन्नत किया जाए। मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि  सीटीयू में ड्राइवर कनेक्टर और अन्य काम करने वाले कर्मचारियों को स्पेशल कोटा देकर मकान अलॉट की जाए। भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ के विभाग प्रमुख बद्री प्रसाद कौशिक, महामंत्री मलकीत सिंह जॉइंट सेक्रेटरी जितेंद्र पाल सिंह और कार्यकारिणी मेंबर जसवंत सिंह जसा इस प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी