मौत के बाद और बढ़ी सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग, SYL गाने को 19 घंटे में 1.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Sidhu Moosewala SYL Song पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनकी फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस है। फेसबुक से लेकर इंस्टा और ट्विटर पर भी उनके करोड़ों चाहने वाले हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 09:36 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 02:01 PM (IST)
मौत के बाद और बढ़ी सिद्धू मूसेवाला की फैन फालोइंग, SYL गाने को 19 घंटे में 1.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मनसा में हुई थी।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Sidhu Moosewala SYL Song: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में है। यही कारण है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी उनके फैंस उनके गानों को सुनकर मूसेवाला को याद कर रहे हैं। वहीं मूसेवाला की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैन बढ़ते जा रहे हैं। 

वीरवार को मूसेवाला का नया गाना SYL रिलीज हुआ। गाना शाम 6 बजे यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया। मूसेवाला के गाने पर उनके फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। 15 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस गीत को यू-ट्यूब पर देख चुके थे और 22 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। खास बात यह है कि इस गाने पर एक भी डीसलाइक नहीं है। वहीं 1,026,564 लोगों ने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया (कमेंट्स) भी दी है। वहीं, 19 घंटे में एसवाइएल गाने को 1.6 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला का यह गाना यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है।

बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी और हत्या के 26 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हुआ है। यह गाना सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब-हरियाणा के बीच विवादित एसवाईएल नहर के मुद्दे पर गाया है। गाने में हिमाचल प्रदेश का जिक्र भी किया गया है। वहीं वीरवार को एसवाईएल गाना रिलीज होने के पहले एक घंटे में ही 13 लाख लोगों ने इसे यू-ट्यूब पर देखा था। 

यह भी पढ़ेंSidhu Moose Wala Song: मूसेवाला के गीत 'SYL' में छलका पंजाब के पानी का दर्द, कुछ ही घंटों में 22 लाख लोगों ने सुना; 14 लाख लाइक

सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के करोड़ों फैंस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद से उनके फैंस मूसेवाला के गानों को सुनकर और देखकर अपनी संवेदना जता रहे हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया के हर प्लेफार्म में जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर करोड़ों फालोअर्स हैं। बात इंस्टाग्राम की करें तो मूसेववाला के इंस्टा पर 10.6 मिलियन फालोअर्स हैं। वहीं फेसबुक पर करीब 16 लाख लोगों ने मूसेवाला को फालो किया हुआ है। एफबी पर मूसेवाला के 15,78,202 फालोअर्स हैं। ट्वीटर पर भी मूसेवाला के चाहने वालों की तादाद बहुत ज्यादा है। ट्विटर पर उन्हें ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने फालो किया हुआ है। 

मूसेवाला का '295' गाना बिलबोर्ड-200 लिस्ट में पहुंचा

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका गाना ‘295’ को उनके फैंस ने खूब सुना और देखा। मूसेवाला का यह गाना बिलबोर्ड-200 लिस्ट में पहुंच गया था। इस लिस्ट में उनका गाना 154वें स्थान पर रहा। मूसेवाला पहले पंजाबी सिंगर हैं जिनका गाना बिलबोर्ड-200 में आया है।​​​​​​​ मूसेवाला का ‘295’ गाना जुलाई 2021 में रिलीज हुआ और इसे अब तकयूट्यूब पर दो करोड़ से अधिक बार सुना जा चुका है।

chat bot
आपका साथी