खुले में शराब पी रहे 57 व्यक्ति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर के सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में 57 व्यक्तियों को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 05:51 PM (IST)
खुले में शराब पी रहे 57 व्यक्ति गिरफ्तार
खुले में शराब पी रहे 57 व्यक्ति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर के सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में 57 व्यक्तियों को यूटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। विभाग के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने एरिया में स्पेशल ड्राइव चलाया है। जानकारी के अनुसार तीनों डिवीजन के अलग-अलग थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की हैं। जिसमें सेंट्रल डिवीजन के थानों ने 11, ईस्ट डिवीजन की पुलिस ने 25 और साउथ डिवीजन की पुलिस ने 21 शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते गिरफ्तार किया। एसएसपी के अनुसार इस कानून के प्रावधानों को तोड़ने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। यूटी पुलिस यह अभियान शहर में शराब के नशे में ड्राइविंग, मामूली विवाद पर अपराध, लड़ाई-झगड़े रोकने के लिए चला रही है। भविष्य में यह अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी