55वीं हरियाणा राज्य सीनियर बैडमिटन चैंपियनशिप शुरू

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के बहुउद्देशीय हाल में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल 55वीं हरियाणा राज्य सीनियर बैडमिटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM (IST)
55वीं हरियाणा राज्य सीनियर बैडमिटन चैंपियनशिप शुरू
55वीं हरियाणा राज्य सीनियर बैडमिटन चैंपियनशिप शुरू

जासं, पंचकूला : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के बहुउद्देशीय हाल में अश्विनी गुप्ता मेमोरियल 55वीं हरियाणा राज्य सीनियर बैडमिटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। जिला बैडमिटन संघ व हरियाणा बैडमिटन संघ के तत्वाधान में 18 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 22 जिलों से 500 से अधिक बैडमिटन खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं। गुप्ता ने अपने स्वैच्छिक कोष से जिला बैडमिटन एसोसिएशन को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे।

गुप्ता ने कहा कि बैडमिटन के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए जिला बैडमिटन संघ व हरियाणा बैडमिटन संघ ने समय-समय पर अलग-अलग आयु वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। आज हरियाणा के बैडमिटन खिलाड़ी न केवल देश व प्रदेश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

चैंपियनशिप में हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा, अनुपमा उपाध्याय और देविका सिहाग की सहभागिता भी रहेगी। इन तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अक्टूबर में स्पेन में होने वाले जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इस चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 8 से 11 सितंबर तक जम्मू में होने वाली नार्थ जोन बैडमिटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर बैडमिटन एसोसिएशन आफ इंडिया के उपप्रधान अजय सिघानिया, जिला बैडमिटन एसोसिएशन के महासचिव जतिद्र महाजन, पैट्रर्न विनोद मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गर्ग, उपाध्यक्ष पीडी वर्मा तथा डीपी सोनी, डीपी सिघल, बरवाला मंडलाध्यक्ष गौतम राणा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी