दहेज हत्या के आरोप से चार बरी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : दहेज हत्या के मामले में महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी विशेष कोर्ट ने सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST)
दहेज हत्या के आरोप से चार बरी
दहेज हत्या के आरोप से चार बरी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : दहेज हत्या के मामले में महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी विशेष कोर्ट ने सोमवार को साक्ष्यों के अभाव में चार को बरी कर दिया। अदालत ने मृतका की सास मनिंदर कौर, ससुर अनूप कटारिया, ननद कविता कटारिया और देवर चंचल कटारिया को बरी किया। हालांकि मामले में मृतका का पति बलविंदर कटारिया भगोड़ा चल रहा है। दो वर्ष पुराने इस मामले में नेहा नामक युवती ने अपने ससुराल मनीमाजरा के गोविंदपुरा में 17 जून 2015 को फंदे से लटकर जान दे दी थी। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने अपनी सास और ननद को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में मृतका का भाई पुनीत शिकायतकर्ता था। आरोपी पति और मृतका की 29 अप्रैल 2015 को शादी हुई थी, आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल पक्ष की ओर से पीड़िता को देहज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। शादी के दो महीने के बाद ही आरोपी पति जर्मनी चला गया था। इससे पहले तक आरोप के मुताबिक पति ने पत्‍‌नी को जर्मनी जाने के लिए तीन लाख रुपये की भी मांग की थी।

chat bot
आपका साथी