लोगों को पसंद आ रहा रॉय का बंटी-बबली

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक समय था जब हिंदी इंडिपेंडेंट सांग इंडस्ट्री की काफी धूम थी। बड़े से बड़े

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 01:09 AM (IST)
लोगों को पसंद आ रहा रॉय का बंटी-बबली
लोगों को पसंद आ रहा रॉय का बंटी-बबली

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : एक समय था जब हिंदी इंडिपेंडेंट सांग इंडस्ट्री की काफी धूम थी। बड़े से बड़े बॉलीवुड गायक भी अपनी इंडिपेंडेंट एलबम रिलीज करते थे लेकिन बीते वक्त के साथ इंडिपेंडेंट सांग केवल क्षेत्रीय भाषाओं तक ही सीमित हो गए। ऐसे में हिंदी इंडिपेंडेंट सांग इंडस्ट्री को अपने गीतों से दोबारा ट्रेंड में लाना चाहता हूं। क्योंकि इंडिपेंडेंट सांग एक गायक को फिल्मों से ज्यादा छूट देते हैं। गायक रॉय का हालिया रिलीज सांग बंटी बबली इन दिनों काफी सुना जा रहा है। अभी तक गीत को यूट्यूब पर 12 लाख लोग सुन चुके हैं। रॉय बताते हैं कि यह मेरा पहला ही गीत है और लोगों ने इसे खूब सराहा। इससे पता चलता है कि लोगों को हिंदी इंडिपेंडेंट सांग भी पसंद आएंगे। गाने में रॉय ने अभिनय भी किया है। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए आइडिया मुझे दिल्ली से मुंबई के फ्लाइट के दरम्यान आया। मैं चाहता था कि गाने को कुछ अलग तरीके से शूट किया जाए। आजकल हर दूसरे गाने में महंगी कारें, क्लब का दृश्य होता है। लेकिन हमने अपनी वीडियो में कुछ भी ऐसा नहीं रखा।

हरिद्वार से हैं, दिल्ली में पले-बढे़

रॉय ने बताया कि वह हरिद्वार से हैं और दिल्ली में पले बढ़े। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, उन्होंने संगीत और गीत की शिक्षा किसी गुरु से नहीं ली। यह गाना शील ने लिखा है, जिनके साथ वह एक पंजाबी ट्रैक पर भी काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी