एक किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार

डेराबस्सी: डेराबस्सी थाने के नए प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने नशे के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए तीन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 08:17 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 08:17 PM (IST)
एक किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार
एक किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार

डेराबस्सी: डेराबस्सी थाने के नए प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने नशे के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से एक किलो गांजा व बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि एएसआइ मेवा सिंह की अगुवाई में चमन लाल वासी टेहा बस्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया गया है। इसी प्रकार एएसआइ केवल सिंह की अगुवाई में बरवाला चौक पर नाकाबंदी के दौरान गुरविंदर सिंह वासी गाव संधारी माजरा, पुलिस थाना खमाणों जिला फतेहगढ़ सािहब को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जबकि तीसरे मामले में एसएसआइ शामचंद की अगुआई में हाइवे पर सुखमनी स्कूल के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गुरमुख सिंह वासी खमाणों, जिला फतेहगढ़ साहिब को काबू कर उसके पास से भी 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी डेराबस्सी क्षेत्र में गांजा व हेरोइन की सप्लाई करते थे। यह लोग कॉलेज स्टूडेंट्स व युवाओं को अपना ग्राहक बनाते थे।

chat bot
आपका साथी