बाइक रैली की तैयारियों पर चर्चा

संस, लालड़ू : हलका विधायक एनके शर्मा ने 5 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व मे

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 06:38 PM (IST)
बाइक रैली की तैयारियों पर चर्चा

संस, लालड़ू : हलका विधायक एनके शर्मा ने 5 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में अकाली दल के यूथ विंग द्वारा मोहाली दशहरा मैदान से पटियाला तक निकाली जाने वाली मोटरसाइकिल रैली की तैयारियों के संदर्भ में हंडेसरा तथा लालडू सर्कल प्रधानों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने बताया कि रैली में डेराबस्सी हलके से करीब तीन युवा शामिल होंगे। रैली में 14 हलकों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने रैली की तैयारियों के लिए लालडू तथा हंडेसरा सर्कल की ड्यूटिया भी लगाई। इस मौके पर सर्कल प्रधान लालडू शिवदेव सिंह कुरली, सर्कल प्रधान हंडेसरा ब्रिजेश राणा, ओपी शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरजीत सिंह टिवाणा, नगर पंचायत लालडू के प्रधान बल्लू राणा, जरनैल सिंह झारमड़ी, यूथ अकाली दल हंडेसरा-1 के प्रधान बलविंदर सिंह हुमायूंपुर, हंडेसरा-2 के प्रधान जिंदर सिंह तुरका, सुरिंदरपाल ज्योली, कवंरपाल भूखड़ी, नरिंदर घोलूमाजरा, कुलदीप सिंह तसिंबली, रघुबीर जूनेजा, रूप सिंह राणा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी