वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावनाएं बढ़ी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : छठ के एक सप्ताह पहले से अमूमन ठंड लगनी शुरू हो जाती है। हालांकि इस बार बा

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 02:20 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 02:20 AM (IST)
वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावनाएं बढ़ी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : छठ के एक सप्ताह पहले से अमूमन ठंड लगनी शुरू हो जाती है। हालांकि इस बार बारिश कम होने की वजह से ठंड देरी से आरंभ होने की संभावनाएं हैं। दीवाली की रात लोगों ने गर्मी महसूस किया। दिन में भी पारा अधिक होने की वजह से दिन का पारा 32 डिग्री के पार ही रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 24 घटे के भीतर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इस बीच हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

दिन के तापमान में ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना नहीं है। हा, बादल छाने की वजह से रात के तापमान में 1 से दो डिग्री का उछाल आ सकता है। अभी रात का तापमान 17 से 18 डिग्री के बीच चल रहा है। उधर, इस बीच दिन में लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया हुआ है। विभाग ने बीते वीरवार दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी