केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का किया स्वागत

प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाड़ी ने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 का स्वागत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 03:47 PM (IST)
केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का किया स्वागत
केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का किया स्वागत

जासं, बठिडा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव अशुतोष तिवाड़ी ने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 का स्वागत किया है। अशुतोष ने कहा कि यह शिक्षा नीति भारत पर केंद्रित है। मोदी सरकार ने इस शिक्षा नीति में विदेशी भाषाओं का भी सम्मान किया है और सेकेंडरी कक्षाओं से शुरू होगी व कोई भी भाषा किसी पर थोपी नही जाएगीछ। वहीं 5वीं कक्षा तक शिक्षा माँ भाषा में होगी। शिक्षा में सकल घरेलू उत्पाद का जो पहले 4.40त्‍‌न खर्च किया जाता था, अब वो 6 त्‍‌न होगा। यह भी एक निर्णायक फैसला है । छठी कक्षा से वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे और विद्यार्थी इसकी इंटर्नशिप भी कर सकेंगे । वही उच्च शिक्षा में 3.5 करोड़ नई सीटें जोड़ी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण इस नई शिक्षा नीति में यह आई है कि अगर कोई विद्यार्थी एक कोर्स करता हुआ कोई और कोर्स करना चाहता है तो वो पहले कोर्स से एक अवधि की छुट्टी ले सकता है और दूसरा कोर्स करने के बाद फिर से पहले कोर्स शुरू कर सकता है। इसके साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम भी अब शिक्षा मंत्रालय होगा। अशुतोष ने मोदी सरकार का धन्यवाद किया कि यह नीति आज के समय की जरूरत थी और विकसित भारत मे एक अहम भूमिका निभाएगी।

chat bot
आपका साथी