अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

परसराम नगर अंडरब्रिज पर एक मोटरसाइकिल चालक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 04:59 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

जासं, बठिडा : परसराम नगर अंडरब्रिज पर एक मोटरसाइकिल चालक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार गिरकर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार व संदीप गिल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। घायल मोटरसाइकिल सवार दुनी को अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में घायल की एक टांग टूट गई। वहीं शुक्रवार रात्रि रेलवे रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार नवयुवक का संतुलन बिगड़ जाने से दो मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सहारा टीम के सदस्य संदीप गोयल मौके पर पहुंचा। घायल मोटरसाइकिल सवार जनता नगर के रहने वाले अमित कुमार व रमेश कुमार को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी