20 साल से पत्नी के थे विवाहेत्तर संबंध, पति ने प्रेमी के खेत में जाकर लगा दिया फंदा

महिला के बीस साल से एक व्यक्ति से विवाहेत्तर संबंध हैं। इससे पति अक्सर दुखी रहता था। गत दिवस पति ने पत्नी के खेत में जाकर खुदकशी कर ली।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 01:59 PM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 02:00 PM (IST)
20 साल से पत्नी के थे विवाहेत्तर संबंध, पति ने प्रेमी के खेत में जाकर लगा दिया फंदा
20 साल से पत्नी के थे विवाहेत्तर संबंध, पति ने प्रेमी के खेत में जाकर लगा दिया फंदा

जेएनएन, बठिंडा। पत्नी के बीस साल से किसी और से विवाहेत्तर संबंध थे। यह बात खुद महिला ने स्वीकार  की है। महिला का पति इससे अाहत था। इससे दुखी होकर गत दिवस उसने पत्नी के प्रेमी के खेत में जाकर फंदा लगा दिया। थाना रामा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई निपटाने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।

मामले की शिकायत रामा निवासी मृतक मंगा सिंह (55) के बेटे लखवीर सिंह ने ही दी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां जसवीर कौर (50) तथा उसके प्रेमी कृपाल सिंह (40) के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः पति की गैरमौजूदगी में आता था महिला का आशिक, झगड़ा हुआ तो उठा लिया बच्चा

लखवीर सिंह ने बताया कि परिवार में उसकी बहन के अलावा उसकी मां और पिता थे। उसकी मां के कृपाल सिंह से पिछले बीस साल से अवैध संबंध थे। वह जबरदस्ती उनके घर में आया जाया करता था। इसी बात को लेकर उसकी मां के साथ पिता का विवाद भी हुआ करता था।

यह भी पढ़ें: नशे में चूर मिले चंडीगढ़ के युवक और युवती, होश आने पर फिर मांगने लगे नशा

इस सबसे तंग आकर बुधवार सुबह उसके पिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। किसी राहगीर ने उनका पेड़ से लटका शव देखा और गांववालों को सूचित किया। थाना रामा के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि महिला ने कबूल किया है कि गत बीस साल से उसके संबंध कृपाल सिंह के साथ हैं। कृपाल सिंह अविवाहित है।

यह भी पढ़ें: जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार

chat bot
आपका साथी