दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन नामजद

विवाहिता की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 05:45 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन नामजद
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन नामजद

जासं, बठिडा : थाना महिला पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता की तरफ से दी गई शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद की है।

पुलिस को शिकायत देकर मनदीप कौर पुत्री तेजिदर सिंह वासी गणेशा बस्ती बठिडा ने बताया कि उसकी शादी अमृतपाल सिंह पुत्र मलकीत सिंह वासी पंजाब हाउसिग बोर्ड कालोनी जमालपुर लुधियाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पति व ससुरालियों ने उसे और दहेज लेकर आने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं उसका सारा दहेज का सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित पति अमृतपाल सिंह, ससुर मलकीत सिंह व सास मंजीत कौर वासी पंजाब हाउसिग बोर्ड कालोनी जमालपुर लुधियाना पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी