कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

मौड़ मंडी : सब डिविजन मोड़ अधीन आते गांव राजगढ़ कुब्बे में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 07:27 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

संवाद सहयोगी, मौड़ मंडी : सब डिविजन मोड़ अधीन आते गांव राजगढ़ कुब्बे में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान बलविंदर ¨सह पुत्र सुरजीत ¨सह निम्न किसानी के साथ संबंध रखता था। उसके पास अपनी ढाई एकड़ जमीन थी। मृतक पर 8 लाख रुपये का कर्ज था, जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। उसका नाम कर्ज माफी की लिस्ट में भी नहीं आया था। इसी परेशानी कारण वीरवार को उसने अपने घर पर कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। गांव वासियों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी