बाल बैडमिंटन में पहले दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए

शक्षा विभाग द्वारा 65वीं पंजाब राज्य स्कूल बाल बैडमिटन खेलों के मुकाबले जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर की अगुआई में शुरू करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 11:33 PM (IST)
बाल बैडमिंटन में पहले दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए
बाल बैडमिंटन में पहले दिन लड़कियों के मुकाबले करवाए

संस, बठिडा : शिक्षा विभाग द्वारा 65वीं पंजाब राज्य स्कूल बाल बैडमिटन खेलों के मुकाबले जिला शिक्षा अधिकारी कुलवंत सिंह व उप जिला शिक्षा अधिकारी इकबाल सिंह बुट्टर की अगुआई में शुरू करवाए गए। खेलों के पहले दिन अंडर 14, 17 व 19 की लड़कियों के ट्रायल करवाए गए। इकबाल सिंह बुट्टर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा की खेल विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने अनुशासन, सहयोग व हौंसले के गुण भी पैदा होते हैं। इस संबंध में कमेटी मेंबर मुख्याध्यापक कालू राम व गुरिदर सिंह बराड़ ने बताया कि बैडमिटन मुकाबले में आठ से कम टीमें शामिल होने के कारण ट्रायल लिए जा रहे हैं। इन खेलों में जिला श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, मानसा, बठिडा, फाजिल्का व संगरूर की टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक हरचरन सिंह, जसवीर सिंह, बाबू सिंह, अमरदीप सिंह, गुरचरन सिंह, नरिदर शर्मा, पीटीर्आइ, गुरमीत सिंह, मरिदर सिंह व मास्टर सुखपाल सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी