नशा तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, दो फरार

जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप छह लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 04:34 PM (IST)
नशा तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, दो फरार
नशा तस्करी के आरोप में छह गिरफ्तार, दो फरार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब, लाहन, भुक्की व नशीली गोलियां बरामद कर उनके खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना थर्मल के एएसआई जगजीत सिंह ने नाकाबंदी के दौरान स्थानीय एनएफएल के मेन गेट के पास आरोपित राज कुमार वासी मैहना चौक बठिडा को चार पेटी हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

इसी तरह थाना थर्मल के एएसआई दर्शन सिंह ने स्थानीय थर्मल झील नंबर तीन के पास स्थित लाल क्वार्टरों से आरोपित मान सिंह वासी बलराम नगर बठिडा को गिरफ्तार कर 210 नशे की दवा की गोलियां बरामद की गई। वहीं थाना नथाना के एएसआई निर्मल सिंह ने गांव तुंगवाली में रेड कर 50 लीटर लाहन बरामद कर आरोपित इकबाल सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसी तरह थाना नथाना के हवलदार हरमंदर सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव कल्याण सुक्खा से 15 लीटर अवैध देसी शराब समेत आरोपित जीवन सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

थाना बालियांवाली के एएसआई गमदूर सिंह ने गांव भूंदड़ में रेड कर 50 लीटर लाहन बरामद की और फरार आरोपित भोला सिंह के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना नंदगढ़ के हवलदार परविदर सिंह ने गांव बंबीहा से 12 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत आरोपित मंजीत सिंह वासी गांव लुलबाई को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना रामा के हवलदार बलजिदर सिंह ने गांव सेखू से आरोपित अमरचंद को 18 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा थाना कोटफत्ता के एसआई दर्शन सिंह ने गांव रामगढ़ भूंदड़ के बस स्टैंड से आरोपित निर्मल सिंह वासी गांव सेखू को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो 700 ग्राम भुक्की बरामद की गई, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी