प्रकाश सिंह बादल बोले- सोचा न था दिल्‍ली में 1984 के बाद फिर हिंसा होगी, मौजूदा हालत चिंताजनक

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल दिल्‍ली हिंसा से बेहद दुखी हैं। बादल ने कहा कि सोचा न था कि दिल्‍ली में 1984 के सिख कत्‍लेआम के बाद हिंसा होगी। देश की मौजूदा हालत चिंताजनक है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 08:48 AM (IST)
प्रकाश सिंह बादल बोले- सोचा न था दिल्‍ली में 1984 के बाद फिर हिंसा होगी, मौजूदा हालत चिंताजनक
प्रकाश सिंह बादल बोले- सोचा न था दिल्‍ली में 1984 के बाद फिर हिंसा होगी, मौजूदा हालत चिंताजनक

बठिंडा, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल दिल्‍ली में हिंसा से बेहद दुखी हैं। उन्‍होंने कहा कि सोचा नहीं था कि 1984 में सिख कत्‍लेआम के बाद दिल्‍ली में हिंसा होगी। देश के मौजूदा हालातों चिंताजनक है। उन्‍होंने देश में अमन-शांति और भाईचारक सांझ को सर्वोपरि बताया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की रैली में उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई का नारा लगाया।

कहा- देश में अमन व भाईचारा सर्वोपरि, रैली में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, हैं भाई-भाई का लगाया नारा

उन्‍होंने कहा कि जिस मुल्क में सभी धर्मों के लोगों में सांप्रदायिक सद्भावना को कायम नहीं रखा जाता है, वह मुल्क कभी भी तरक्की नहीं कर सकता। चाहे कोई राज्य सरकार हो या फिर कोई देश की सरकार, सबका फर्ज है कि वह सभी धर्मों के लोगों के जज्बातों का ख्याल रखे। यही नहीं देश में समानता और धर्मनिरपेक्षता का होना भी बहुत जरूरी है।

बादल यहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिअद की रोष रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई हिंसा पर भी गहरी चिंता जताई। उन्‍होंलने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम के बाद कभी सोचा भी नहीं था कि फिर से कभी ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि अगर विभिन्न धर्मों के लोग आपस में लड़ पड़े तो इसका बहुत भारी नुकसान होगा। बादल ने लोगों से देश में अमन-शांति और भाईचारक सांझ के लिए अपना योगदान डालने का आह्वान किया।

--

नेहरू के समय से हो रहा धोखा, कांग्र्रेस फिर पैदा करना चाहती उग्रवाद जैसे हालात

बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर चुनावी वादे पूरे न करने का आराेप लगाया। बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ यह धोखा जवाहरलाल नेहरू के समय से ही हो रहा है। 1946 में नेहरू ने पंजाबी भाषी इलाकों का सूबा बनाने का वादा किया था। बाद में इन्कार कर दिया। बाद में शिअद के संघर्ष से पंजाबी सूबा तो बना लेकिन न तो राजधानी चंडीगढ़ दी और न ही सभी पंजाबी भाषीय इलाकों को शामिल किया। पंजाब में उग्रवाद कांग्रेस की ही देन थी और वही हालात कांग्र्रेस पंजाब में फिर लाना चाहती है।

गफ्फे लेकर गद्दारी कर गए कई टकसाली नेता

सुखदेव सिंह ढींडसा समेत अन्य वरिष्ठ टकसाली अकाली नेताओं के पार्टी छोड़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए बादल ने कहा कि कई हमारे भाई हमसे अलग हो गए। शिअद ने उन्हें सब कुछ दिया। ये लोग पार्टी से बड़े गफ्फे और वजीरियों का आनंद लेकर गद्दारी कर गए। अब बहाना बना रहे हैं कि सुखबीर बादल को प्रधानगी से हटाओ। सुखबीर को प्रधान बनाने में मेरा कोई योगदान नहीं है। खुद इन लोगों ने ही उन्हें प्रधान बनाया था।

--------

सुखबीर बोले, कांग्रेस विधायक सरेआम बिकवा रहे नशा

रैली के दौरान शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस विधायक सरेआम नशा बिकवा रहे हैं। मुख्यमंत्री का मतलब होता है लोगों का मुख्य सेवादार, लेकिन कैप्टन ने तो अकाली सरकार की तरफ से लोगों की दी सुविधाएं भी छीन ली।

उन्‍होंने कहा कि महंगी बिजली ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। लाख-लाख रुपये तक के बिल आ रहे हैं। अब उल्टा इसके लिए पूर्व अकाली सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। शिअद अध्यक्ष ने वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पर भी जमकर बरसे और उन्हें छोटे दिल वाला और एक-एक रुपया गिनने वाला वित्तमंत्री करार दिया।

सत्ता में आए तो हर गांव को देंगे एक-एक करोड़

सुखबीर ने लोगों को डेढ़ साल और सब्र रखने की अपील करते हुए कहा कि वह कांग्रेसियों से ग्रांट न मांगें। अकाली सरकार के सत्ता में आते ही प्रत्येक गांव को एक-एक करोड़ रुपये की ग्रांट पहले महीने ही दे दी जाएगी। दलितों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। बिजली के रेट आधे कर दिए जाएंगे। गांव-गांव में सीमेंट की सड़कें बनाई जाएंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने कर दी बचपन की दोस्त लड़की की हत्या, सिर में मारी गोली

यह भी पढें: अमेरिकन गायों को बूचड़खाने भेजने के प्रस्‍ताव पर बवाल, पंजाब में आप के खिलाफ प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी