नगर कीर्तन की तैयारी कर रहे किसान की ईंट मारकर हत्या

गांव चुघे खुर्द में नगर कीर्तन की तैयारी कर रहे एक किसान का ईंट मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 07:02 PM (IST)
नगर कीर्तन की तैयारी कर रहे किसान की ईंट मारकर हत्या
नगर कीर्तन की तैयारी कर रहे किसान की ईंट मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा :

गांव चुघे खुर्द में नगर कीर्तन की तैयारी कर रहे एक किसान का ईंट मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने मृतक किसान के पारिवारिक सदस्यों की शिकायत पर कत्ल करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी द¨वदर ¨सह व थाना नंदगढ़ के मुख्य अफसर घटना स्थन पर पहुंचे। गौर हो कि मृतक किसान के बड़े लड़के ने कुछ साल पहले खुदकशी कर ली थी व अब उक्त किसान के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक बेटा हैं।

जानकारी के अनुसार नायब ¨सह पुत्र खेता सिंह निवासी चुघे खुर्द गांव में निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारी कर था। इसके लिए वह गली में झाड़ू लगा रहा था। इस दौरान गली के साथ लगते खेत में भगवंत ¨सह व उसके पिता शमीरा ¨सह काम कर रहे थे। किसी बात को लेकर शमीरा ¨सह व नायब ¨सह के बीच तकरार हो गई। इसके चलते तैश में आए शमीरा ¨सह ने अपने पिता को कहा कि वह नायब ¨सह को सबक सिखाकर आए। इसके बाद भगवंत ¨सह ने ईंट उठाकर नायब ¨सह के सिर पर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी