धोबियाना बस्ती में मानसिक परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

धोबियाना बस्ती के रहने वाले 42 वर्षीय वरिदर सिंह ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 10:12 PM (IST)
धोबियाना बस्ती में मानसिक परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा
धोबियाना बस्ती में मानसिक परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

जासं, बठिडा : धोबियाना बस्ती के रहने वाले 42 वर्षीय वरिदर सिंह ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों के मुताबिक मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। धोबियाना बस्ती गली नंबर 2 के रहने वाले 42 वर्षीय वरिदर सिंह ने घर में ही फंदा लगा लिया। जैसे ही उसके बारे में परिवार के लोगों को पता चला तो वह उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे माडल टाउन पुलिस चौकी के एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि वरिदर सिंह का कुछ समय एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इसी वजह से उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार धारा 174 की कार्रवाई के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी