महिलाओं के गिद्दे ने मचाई धमाल

माहेश्वरी सभा की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी माहेश्वरी परिवारों का दीपावली मिलन समारोह स्थानीय वीर कॉलोनी स्थित वीर भवन में शाम 5.30 बजे से रात करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:49 PM (IST)
महिलाओं के गिद्दे ने मचाई धमाल
महिलाओं के गिद्दे ने मचाई धमाल

संवाद सहयोगी, ब¨ठडा : माहेश्वरी सभा ने इस साल भी माहेश्वरी परिवारों का दीपावली मिलन समारोह वीर कॉलोनी के वीर भवन में करवाया। जिसमें सबसे पहले भगवान महेश के सामने ज्योति प्रज्वलित की गई एवं भगवान महेश के जयकारों के साथ कार्यक्रम का उद्घोष किया गया। मंच संभालते ही सचिव गो¨वद माहेश्वरी ने सभी समाज बंधुओं को सभा की तरफ से दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन अंकुर माहेश्वरी द्वारा बच्चों की गेम, फैशन शो एवं डांस करवाया गया। महिला मंडल की तरफ से विशेष कार्यक्रम के रूप में गिद्दा प्रस्तुत कर सारे माहौल को पंजाबियत के रंग में रंग दिया गया। इस दौरान सभा द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का उनके माता-पिता के साथ सम्मान किया गया। अंत में सभा के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी द्वारा सभी का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया गया। आए हुए सभी परिवारों के लिए स्टाल्स एवं रात्रि भोज की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए जगदीश मंत्री, केके मालपानी, चंद्र प्रकाश, पुष्पक मंत्री, हैप्पी कोठारी, मुनीश माहेश्वरी, राजन माहेश्वरी, सुमित चांडक, विक्की माहेश्वरी सहित माहेश्वरी सभा के सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी