'जिज्ञासा' में प्रदर्शित किये मॉडल्स, बढ़ाया ज्ञान

सराफ एजुबिकस ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल रामपुरा फूल में जिज्ञासा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 08:01 PM (IST)
'जिज्ञासा' में प्रदर्शित किये मॉडल्स, बढ़ाया ज्ञान
'जिज्ञासा' में प्रदर्शित किये मॉडल्स, बढ़ाया ज्ञान

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल :

सराफ एजुबिकस ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल रामपुरा फूल में 'जिज्ञासा' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणित विषयों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान विषय से संबंधित वर्किंग मॉडल न्यूटन लॉ, वाटर साइकिल, स्मार्ट डस्टबिन, जीएनए तथा गणित विषय के वर्किंग मॉडल, सामाजिक विज्ञान में मनुष्य का विकास, यूएनओ और विस्फोटक ज्वालामुखी सुंदर ढंग से तैयार किए गए। इसके अलावा अन्य विषयों जैसे प्री प्राइमरी, पंजाबी, हिन्दी, इंग्लिश, कंप्यूटर तथा शारीरिक शिक्षा से संबंधित माडल भी बनाए गए। स्कूल के मुख्य गेट के समीप इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) का मॉडल बेहद सराहनीय रहा। स्कूल के चेयरमैन कमलेश सराफ ने कहा कि प्रदर्शनी का नाम जिज्ञासा रखने का कारण बच्चों के मन में ज्यादा से ज्यादा जानने की इच्छा पैदा करना तथा उनके मन में उठ रहे विषयों से संबंधित सवालों का उत्तर देना है। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन अमित सराफ ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों का ज्ञान देने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी