लूटपाट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास 315 बोर का देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 06:10 PM (IST)
लूटपाट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
लूटपाट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जासं, बठिडा : थाना तलवंडी साबो पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास 315 बोर का देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। पकड़े आरोपितों पर मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया जाएगा।

एएसआई गोबिद सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि आरोपित रवि सिंह, जसविदर सिंह, अवतार सिंह वासी गांव माड़ी व चरणजीत सिंह वासी लेहरा मोहब्बत ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जोकि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते है। उक्त आरोपित गांव गोलेवाला के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल व दो जिदा कारतूस बरामद किए गए। एएसआई गोबिद सिंह ने बताया कि आरोपितों पर मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदातों के बारे में पूछताछ की जा सके। बताया जा रहा है कि सभी आरोपितों पर लूटपाट के एक से दो केस दर्ज है।

chat bot
आपका साथी