किसानों ने पेट्रोल पंपों पर किए प्रदर्शन

जम्हूरी किसान सभा की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर रोष प्रदर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 03:37 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 06:44 PM (IST)
किसानों ने पेट्रोल पंपों पर किए प्रदर्शन
किसानों ने पेट्रोल पंपों पर किए प्रदर्शन

जासं, बठिडा : जम्हूरी किसान सभा की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर रोष प्रदर्शन किए। यह प्रदर्शन डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ाई जा रही कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सभा के नेताओं सुखदेव सिंह नथाना, दर्शन सिंह फुल्लो मिट्ठी, तारा सिंह नंदगढ़, नायब सिंह औलख, गुलजार सिंह बदियाला, शिवजी राम, चंद सिंह जस्सी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोलियम वस्तुओं पर भारी टैक्स और एक्साइज ड्यूटी लगाकर देश के गरीब खपतकारों की लूट कर रही है। वर्ष 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 199 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था तो लोगों को 70-75 रूपये प्रति पेट्रोल खरीदना पड़ा था। आज यही कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 38 डॉलर प्रति बैरल है, लेकिन भारत में लोगों को 80-85 रूपये लीटर तेल खरीदना पड़ रहा है। किसान सभा इस लूट के खिलाफ और भी कड़ा संघर्ष शुरू करेगी। इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता सुरमुख सेलबराह, देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान मिट्ठू सिंह घुद्दा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी