भाजपा की वर्चुअल रैली में भाग लेकर दिखाया उत्साह

आनलाइन वर्चुअल रैली में जिले के बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 04:45 PM (IST)
भाजपा की वर्चुअल रैली में भाग लेकर दिखाया उत्साह
भाजपा की वर्चुअल रैली में भाग लेकर दिखाया उत्साह

जासं, बठिडा : भाजपा की ओर से शनिवार को आयोजित की गई आनलाइन वर्चुअल रैली में जिले के बड़ी गिनती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा के जिला महासचिव उमेश शर्मा ने बताया कि इस वर्चुअल रैली को लेकर पिछले कई दिनों से ही जिले के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। इसलिए जिले भर में विभिन्न 38 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर अपने नेताओं के विचार सुने और उनके द्वारा दिए गए संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का निश्चय किया गया। भाजपा के सभी मंडलों, मोर्चों की ओर से आयोजनों के अलावा गांवों में भी इकट्ठे होकर नेताओं के विचार सुने गए। जिला प्रधान विनोद बिटा की अगुआई में उनके कार्यालय में रैली को सुना गया। यहां पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दियाल दास सोढ़ी, जिला महासचिव गुरजीत मान, प्रितपाल सिंह बीबीवाला, राम पुकार, रवि मौर्य मौजूद थे। मध्यमंडल के प्रभारी राजेश नोनी के नेतृत्व में भी विचार सुने गए। इसमें मध्य मंडल के सभी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी