तलवंडी साबो फायरिग मामले में अकालियों पर क्रास केस

लोकसभा चुनाव में तलवंडी साबो में कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किए जाने के बाद अब सियासी दबाव में पूर्व अकाली विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 12:43 AM (IST)
तलवंडी साबो फायरिग मामले में अकालियों पर क्रास केस
तलवंडी साबो फायरिग मामले में अकालियों पर क्रास केस

संवाद सूत्र, तलवंडी साबो : लोकसभा चुनाव में तलवंडी साबो में कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाना पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किए जाने के बाद अब सियासी दबाव में पूर्व अकाली विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि एसएसपी का कहना है कि क्रास केस तो जरूर किया गया है लेकिन इसमें जीत महिदर सिंह सिद्धू का नाम नहीं है।

कांग्रेस के जिला प्रधान के पीए व एक अन्य व्यक्ति के बयान पर तलवंडी साबो पुलिस की ओर से पूर्व अकाली विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू के अलावा उनके आठ करीबियों व दो दलित महिलाओं के खिलाफ इरादा कत्ल की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने दर्ज किए मामले में जीत महिदर सिंह सिद्धू व सुखबीर सिंह चट्ठा के बारे में यह लिखा है कि उनको शक है कि वे भी इस मामले में शामिल हैं। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जटाना के पीए रंजीत सिंह व काला सिंह ने बताया कि जब वे वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 122 पर पार्टी के बूथों का जायजा लेने के लिए पहुंचे तो वहां पर पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू काफिले सहित पहुंच गए और उनको ललकारने के बाद पूर्व विधायक व उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। जबकि उनको बचाने आए दिलप्रीत सिंह जटाना व काला सिंह की भी पिटाई कर डाली और उनकी गाडि़यां भी तोड़ दीं। जब वे जान बचाने के लिए भागने लगे तो जीत महिदर सिंह सिद्धू, अकाली नेता सुखबीर सिंह चट्ठा ने उन पर फायर किए।

उन्होंने बताया कि जख्मी हालत में वे तलवंडी साबो के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हुए। जहां डाक्टरों ने उनको बयान देने से अनफिट लिख कर देने के कारण उनके बयान सोमवार को दर्ज किए गए। उनके ब्यान पर जलौर सिंह व उनके बेटे गुरशरन सिंह, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह मलकाणा, निप्पी मलकाणा व तरसेम शर्मा के अलावा उक्त वार्ड की दो महिलाओं सुखविदर कौर व अमरजीत कौर पर क्रास केस करते हुए इरादा कत्ल के अलावा असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

गौरतलब है कि अकाली नेता जलौर सिंह के बयान पर गत दिवस कांग्रेस के जिला प्रधान पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं सुखविदर कौर व अमरजीत कौर के बयान पर छेड़छाड़ की धारा को भी शामिल किया गया था।

-- यह पॉलिटिकली मॉटीवेटेड मामला है। अगर हमने फायरिग की होती तो वे कल ही हम पर मामला दर्ज करा देते। गुंडागर्दी उन्होंने की और मामला हम पर दर्ज कर रहे हैं। मैंने तो कल ही एसएसपी से कहा था कि आप हम पर क्रास केस करेंगे। लेकिन एसएसपी ने इन्कार कर दिया था। अब फिर सियासी दबाव के चलते मामला दर्ज किया गया है।

जीत महिदर सिंह सिद्धू, पूर्व विधायक, शिअद तलवंडी साबो मामले में क्रास केस जरूर हुआ है। लेकिन यह केस जीत महिदर सिंह सिद्धू पर नहीं है और न ही उनका इस एफआइआर में कहीं भी नाम है।

डॉ. नानक सिंह, एसएसपी, बठिडा

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी