परमात्मा से मिलने का काम गुरु का होता है : मित्तल

निरंकारी बाबा सतगुरु हरदेव ¨सह महाराज के जन्मदिवस पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच रामा की ओर से ज्ञान प्रचारक अमरजीत मित्तल की अगुवाई में सिविल अस्पताल रामा में सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 05:15 PM (IST)
परमात्मा से मिलने का काम गुरु का होता है : मित्तल
परमात्मा से मिलने का काम गुरु का होता है : मित्तल

संस, रामा मंडी : निरंकारी बाबा सतगुरु हरदेव ¨सह महाराज के जन्मदिवस पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच रामा की ओर से ज्ञान प्रचारक अमरजीत मित्तल की अगुवाई में सिविल अस्पताल रामा में सफाई अभियान चलाया गया। ज्ञान प्रचारक अमरजीत मित्तल के नेतृत्व में सैकड़ों सेवादारों ने सिविल अस्पताल के हर कोने में सफाई की। इस अवसर पर निरंकारी आश्रम रामा के प्रमुख अमरजीत मित्तल ने कहा कि गुरु पूजा का लक्ष्य गुरु की बात को मानना व उसके दर्शाए मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत करना है।

उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह ने संसार को एकता, प्यार व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षक का काम बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है ठीक उसी तरह परमात्मा से मिलाने का काम गुरु का होता हैं।

इस मौके सिविल अस्पताल के स्टाफ के इलावा बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी