वर्करों से नगर कौंसिल चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील

स्थानीय वाल्मीकि बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 07:43 PM (IST)
वर्करों से नगर कौंसिल चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील
वर्करों से नगर कौंसिल चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष मक्खन बल्लो, सुरेश पुहाल तथा संजय परोचा के नेतृत्व में स्थानीय वाल्मीकि बस्ती में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला तथा जिलाध्यक्ष गुरविद्र भगता विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान के हलका इंचार्ज भारत भूषण के नेतृत्व में 60 सदस्यों को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके प्रांतीय उपाध्यक्ष धनौला द्वारा नए तथा पुराने सदस्यों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।

वहीं जिलाध्यक्ष गुरविद्र भगता तथा मंडल अध्यक्ष मक्खन बल्लो ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पूरा मान-सम्मान दिया जाऐगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी नगर कौंसिल चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पार्षद संजय तनवर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनजोत कौर, पप्पू, रुलीया राम, सुनील काकू, लक्की प्रधान, मनजीत कौर, हरभजन सिंह, हैप्पी, कर्मजीत सिंह, जसपाल तथा प्रकाश भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी