भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरा ने दायर की याचिका

भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरा पर दर्ज केस के के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:44 AM (IST)
भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरा ने दायर की याचिका
भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरा ने दायर की याचिका

जासं, बठिडा: भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरा पर धाíमक भावनाएं भड़काने के आरोप में थाना केनाल कालोनी में दर्ज केस के के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें पुलिस की तरफ से दर्ज केस को राजनीतिक रंजिश करार देते इसे रद करने की माग की गई है। याचिका में पंजाब सरकार, जिला पुलिस कप्तान, थाना केनाल पुलिस और दल खालसा को पार्टी बनाया गया है। सुखपाल सरा के वकील के अनुसार सरां ने सिख धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं कही।

सुखपाल सरा पर आरोप है कि बीते दिनों एक डिबेट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तरफ से मुंगल शासकों को लिखे एक पत्र के साथ कर उनकी बराबरी करने की कोशिश की है। सिख जत्थेबंदियों ने इसका विरोध जताया। गत शनिवार को दल खालसा ने थाने में शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया था।

सुखपाल सरा ने कहा कि मैं स्वयं सिक्खी को मानने वाला हूं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सिखी का सम्मान करते हैं व गुरु गोबिंद सिंह को अपना आदर्श मानते हैं व उनके बताए रास्तों पर चलकर काम कर रहे हैं। वर्तमान में उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की तुलना गुरु साहिबान से की है जबकि उन्होंने इंटरव्यू में कही भी इस तरह का जिक्र नहीं किया है बल्कि उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी की तरफ से मुगल शासकों को लिखे जफरनामा का जिक्र किया जो फारसी का शब्द है व इसका किसी धर्म विशेष के धाíमक प्रतिक के साथ कोई संबंध नहीं है बल्कि सामान्य बोलचाल का शब्द है। वर्तमान में पुलिस काग्रेस के साथ मिलकर इसे राजनीतिक रंगत देकर उन पर झूठा मामला दर्ज करवा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनकी किसी बात से किसी की धाíमक भावना आहत हुई है तो वह उसके लिए माफी मागते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में उनकी तरफ से माफी मागने के बावजूद पुलिस मामले में काग्कारेस व अकाली दल से जुड़े कुछ लोगों के दबाव में आकर कारर्वाई कर रही है व उनके खिलाफ कुछ लोग माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी