60 साल की महिला पर था अवैध संबंध का शक, लोगों ने नग्‍न कर की अमानवीयता

बठिंडा के गांव घुम्मन कलां में छह लोगों ने अवैध संबंध के शक में 60 साल की महिला के साथ मारपीट की और उसे नग्‍न कर वीडियो बना ली। उन्‍होंने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 19 Jul 2018 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 08:42 PM (IST)
60 साल की महिला पर था अवैध संबंध का शक, लोगों ने नग्‍न कर की अमानवीयता
60 साल की महिला पर था अवैध संबंध का शक, लोगों ने नग्‍न कर की अमानवीयता

जेएनएन, बठिंडा। गांव घुम्मन कलां में छह लोगों ने एक 60 साल की महिला के साथ अमानवीयता की। इन लोगों ने महिला को बुरी तरह मारा-पीटा और उसे नग्‍न कर वीडियो बना ली। वीडियो को उन्‍होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों को शक था कि इस वृद्ध महिला का गांव में रहने वाले व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि थाना मौड़ पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये लोग फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान गांव घुम्मन कलां निवासी जगराज सिंह, जगपाल सिंह, निम्मा सिंह, धीरा सिंह, लवली सिंह व जस्सा सिंह के रूप में हुई।

यह भी पढें: चंडीगढ़ की कुड़ियों को भा रही नाइट लाइफ, हो रहीं इन चीजों की दीवानी

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ गांव में किराये के घर में रहती है। पति-पत्नी ने बुजुर्ग होने के चलते अपनी देखभाल के लिए गांव के मक्खन सिंह को अपना पास रखा हुआ है। पड़ोस में रहने वाले जगराज सिंह को शक था कि महिलाा के मक्खन को अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें: काफी मशक्‍कत के बाद मिला मां का डेथ सर्टिफिकेट, फिर देखकर बेटे के उड़े होश

महिला ने बताया कि 15 जुलाई रात करीब 12 बजे जगराज पांच लोगों के साथ दीवार फांद कर उसके घर में घुस आए। घर में घुसते ही इन लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले डंडों से उसके पैर के तलवों पर मारा, फिर जबरदस्त उसके कपड़े उतरवा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उन्‍होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वृद्धा का आरोप है कि जिस मकान में वो रहती है, वह जगराज सिंह के भाई का है। उन पर गलत आरोप लगा कर वे मकान खाली करवाना चाहते हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी