कातिलाना हमला करने पर 12 नामजद

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा मंडी रामपुरा इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने व्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 05:16 PM (IST)
कातिलाना हमला करने पर 12 नामजद
कातिलाना हमला करने पर 12 नामजद

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा

मंडी रामपुरा इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना रामपुरा की सिटी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद भू¨पदर ¨सह की शिकायत पर मंडी रामपुरा निवासी हरप्रीत ¨सह, गुरदीप ¨सह, दीपक, लल्ला, राजू, प्रदीप ¨सह, रणजीत कौर तथा उनके 6 अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ गो¨बद ¨सह के अनुसार अपने बयान में भू¨पदर ने बताया कि आरोपी प्रदीप ¨सह के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं। उसी बात की रंजिश को लेकर 15 जनवरी की शाम सात बजे तेजधार हथियारों से लैस हुए सभी आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए। उसे जान से मार देने की नीयत से आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख सभी आरोपी जान से मार देने की धमकियां देते फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी