रंजिशन हमलाकर किया युवक को घायल

करीब छह युवकों ने एक अन्य युवक पर डंडों से हमला करके घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:55 PM (IST)
रंजिशन हमलाकर किया युवक को घायल
रंजिशन हमलाकर किया युवक को घायल

जासं, बठिडा : डबवाली रोड पर ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज के समीप करीब छह युवकों ने एक अन्य युवक पर डंडों से हमला करके घायल कर दिया। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर गौतम शर्मा, मनिक गर्ग एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नजदीक ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज के तौर पर हुई। घायल सूरज ने बताया कि हमलावरों से उसकी कुछ समय पहले से रंजिश चल रही थी।

chat bot
आपका साथी