जन्मदिन पर लगाएं कैंप में 21 लोगों ने किया रक्तदान

नगर निगम के कर्मचारी व परसराम नगर निवासी हरकमल गोयल ने अपने जन्मदिन पर रक्तदानी बीरबल बांसल के सहयोग से अपने घर पर रक्तदान कैंप का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 05:17 PM (IST)
जन्मदिन पर लगाएं कैंप में 21 लोगों ने किया रक्तदान
जन्मदिन पर लगाएं कैंप में 21 लोगों ने किया रक्तदान

जासं, बठिडा : नगर निगम के कर्मचारी व परसराम नगर निवासी हरकमल गोयल ने अपने जन्मदिन पर रक्तदानी बीरबल बांसल के सहयोग से अपने घर पर रक्तदान कैंप का आयोजन किया। इसमें उनके बेटे रूबल गोयल व बेटी शिवानी गोयल ने पहली बार अपना रक्तदान कर अपने पिता को जन्मदिन का उपहार दिया। सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम की अगुआई में लगाएं गए इस कैंप में 21 लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया, जिसमें 13 लोग ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदानी बीरबल बांसल ने बताया कि हरकमल गोयल एक रक्तदानी है, जोकि जरूरत पड़ने पर मरीजों के लिए रक्तदान करते हैं। इस मौके पर वरूण कुमार, विजय कुमार, रितेश, रिशभ, कुलदीप, पारस, रमेश कुमार व रमनदीप कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी