हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : लक्की बांसल

संवाद सूत्र बरनाला सदर बाजार में स्थित शहीद भगत सिंह चौक में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने भगत सिंह का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:37 PM (IST)
हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : लक्की बांसल
हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : लक्की बांसल

संवाद सूत्र, बरनाला : सदर बाजार में स्थित शहीद भगत सिंह चौक में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं चढ़ाई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला नेता रजत बांसल लक्की,जेई अशोक जिंदल ने कहा कि देश के महान शहीदों भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह की देश के लिए दी गई कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा और आने वाली पीढि़यां इन शहीदों के आगे नतमस्तक होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश वीर शहीदों की कुर्बानियों से भरा हुआ है। देश की रक्षा करने के लिए हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाए सीमाएं पर डटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हम सबको शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर आम पार्टी के मास्टर प्रेम कुमार, निर्मल सिंह जागल, संजीव कुमार शर्मा, एसपी गुप्ता, राम तीर्थ मन्ना, परमिदर भंगू के अलावा अन्य वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी