डीसी ने आर्यभट्ट कॉलेज में किया पौधरोपण

जागरण प्रतिनिधि, बरनाला पर्यावरण की संभाल व पंजाब को हराभरा बनाने के मकसद से डीसी बरनाल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Aug 2018 07:06 PM (IST) Updated:Mon, 06 Aug 2018 07:06 PM (IST)
डीसी ने आर्यभट्ट कॉलेज में किया पौधरोपण
डीसी ने आर्यभट्ट कॉलेज में किया पौधरोपण

जागरण प्रतिनिधि, बरनाला

पर्यावरण की संभाल व पंजाब को हराभरा बनाने के मकसद से डीसी बरनाला धर्म पाल गुप्ता द्वारा आर्यभट्ट कालेज में पौधा लगा कर वन महोत्सव मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधकों द्वारा 1500 से अधिक पौधे लगाए गए। डीसी ने कॉलेज के विद्यार्थियों से रु-ब-रू होते हुए उनके साथ सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों के साथ बातचीत दौरान उन्होंने बताया कि उनके देश ने तकनीकी युग में बहुत मुहारत हासिल कर ली है व इसी तकनीक की वजह से प्रशासन में बहुत पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल ने अधिकारियों व सरकार को जवाबदेह बना दिया है व इसी तरह आने वाले समय में भ्रष्टाचार का खात्मा निश्चित रूप से जल्द ही हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के युग में कोई भी विद्यार्थी अपनी मेहनत व लगन के साथ बहुत ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि विदेशों में रोजगार के मौके तलाश करने के लिए अंधाधुंध लगी दौड़ में युवक वर्ग यह भूल चुका है कि भारत में भी बहुत सारे मौके हैं, जिनसे सफलता प्राप्त की जा सकती है व अच्छा स्थान प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत करने वाला कोई भी विद्यार्थी दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कामयाबी हासिल कर सकता है। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार मित्तल, ¨प्रसिपल डॉ. वीके द्वारा मुख्य-मेहमान का आभार व्यक्त किया व उन्होंने यकीन दिलाया कि आने वाले समय में भी कॉलेज द्वारा इस तरह के प्रयत्न किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी