बरनाला में दो जगह चोरी, दो लैपटाप व नकदी उड़ाई

जिले में एक ही दिन में दो जगह चोरी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 10:30 PM (IST)
बरनाला में दो जगह चोरी, दो लैपटाप व नकदी उड़ाई
बरनाला में दो जगह चोरी, दो लैपटाप व नकदी उड़ाई

संवाद सहयोगी, बरनाला : जिले में एक ही दिन में दो जगह चोरी के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पीड़ित जगतार सिंह निवासी ईश्वर कालोनी वाली गली सज्जू रोशन कारखाना ने बताया कि जब 21 फरवरी को घर आया तो सामान बिखरा पड़ा था और घर के ताले टूटे हुए थे। जांच में पता चला कि एक लैपटाप, सोने के टापस चोरी हो गए जिससे कुल 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। थाना सिटी बरनाला की पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

इसी प्रकार ठुलीवाल पुलिस ने पीड़ित जसविदर सिंह के बयान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनाल में चोरी मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि स्कूल में कोई अज्ञात व्यक्ति लैपटाप व 2500 नकदी चोरी कर ले गया। जिससे 17500 का नुकसान हुआ है। ठुलीवाल पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

नशे की आदी पति से पत्नी ने लिया तलाक, अब हुआ नशामुक्त

वहीं स्थानीय नशामुक्ति केंद्र संगरूर से जिला फतेहगढ़ साहिब से संबंधित नौजवान को नशा मुक्त होने पर शुभकामनाएं देकर घर के लिए विदा किया गया। केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला कुलबीर सिंह जब नशामुक्ति केंद्र में आया था तो उसकी हालत काफी खराब थी। नशा करने से उसका शरीर कमजोर था, आंखे आसपास से काली हो चुकी थीं। चलते समय पैर डगमगा जाते थे। नशामुक्त हुए कुलबीर सिंह ने बताया कि वह अफीम व चिट्टे का नशा करता था। उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया, माता पिता भी आर्थिक व मानसिक तौर पर बर्बाद हो गए। लेकिन नशामुक्ति संस्था के स्टाफ द्वारा की र्गइ उसकी देखभाल व ट्रीटमेंट से वह बिल्कुल ठीक हो गया है। कुलबीर के पिता धर्म सिंह ने स्टाफ का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे की बचने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, परन्तु संस्था ने उसे नया जीवन दिया है। डा. दीपक बांसल ने आगे से नशा न करने हेतु प्रेरित किया। मौके पर स्टाफ सदस्य परमजीत सिंह, नवीन बांसल, नायब सिंह, नीरू बाला, हरमनदीप कौर, निर्भय सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी