टोहाना में किसानों की जीत से धरनाकारियों के हौंसले बुलंद

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि सुधार कानून को रद करवाने का विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 03:12 PM (IST)
टोहाना में किसानों की जीत से धरनाकारियों के हौंसले बुलंद
टोहाना में किसानों की जीत से धरनाकारियों के हौंसले बुलंद

संवाद सहयोगी, बरनाला : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग के समक्ष लगाया गया संयुक्त किसानों का रोष धरना मंगलवार को 251वें दिन भी जारी रहा। इसी तरह महलकलां टोल प्लाजा, बड़बर टोल प्लाजा, दो माल, दो पेट्रोल पंप संघेड़ा व पेट्रोल पंप धनौला, भाजपा जिला प्रधान यादविदर शैंटी के निवास समक्ष भाजपा नेता अर्चना दत्त शर्मा के निवास के समक्ष किसानों का धरना भी जारी रहा। टोहाना में किसानों के लगातार तीन दिन से दिए जा रहे धरने को सफलता मिली है। हरियाणा सरकार ने केवल गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया, बल्कि उनके खिलाफ दर्ज किए मामलों को रद करने पर भी सहमति दी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही काले कृषि कानूनों को रद करवाकर जीत हासिल की जाएगी। धरने को संबोधित करते बलवंत सिंह उप्पली, करनैल सिंह गांधी, गुरदेव सिंह मागेवाल, प्रितपाल सिंह, बाबू सिंह खुड्डी कलां, प्रेमपाल कौर, जसपाल कौर, मनजीत कौर, गोरा सिंह, गुरचरण सिंह, बलजीत सिंह, हरचरण सिंह ने कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी नेताओं को किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। विगत दिनों में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा के कई प्रांतीय व राष्ट्रीय नेता किसानों से समझौता करने की सलाह देते आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि सत्ताधारी पार्टी व सरकार किसान आंदोलन को लेकर बेहद दबाव अधीन है। किसान नेताओं ने कहा कि आज दिए जाने वाले धरने में बाबा बंदा सिंह बहादुर का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। बहादुर सिंह काला धनौला, नरिदरपाल सिगला ने गीत व कविताएं पेश की।

chat bot
आपका साथी