नियमों की अनदेखी, बिना सिस्टम के गीला धान काट रही कंबाइनें

विजय ¨जदल भदौड़, बरनाला : क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है वहीं लगभग सभी क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Oct 2017 08:24 PM (IST) Updated:Wed, 25 Oct 2017 08:24 PM (IST)
नियमों की अनदेखी, बिना सिस्टम के गीला धान काट रही कंबाइनें
नियमों की अनदेखी, बिना सिस्टम के गीला धान काट रही कंबाइनें

विजय ¨जदल भदौड़, बरनाला :

क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है वहीं लगभग सभी कंबाइनें बिना सुपर एसएमएस सिस्टम के

ही चल रही है, मात्र एक दो को छोड़कर सभी कंबाइनें अपने परंमपरागत तरीके से सुबह चार बजे से रात बारह बजे तक चल रही है। सरकारी आदेश के अनुसार धान कटाई से पहले सभी कंबाइन संचालकों को सुपर एसएमएस सिस्टम (इस सिस्टम लगी कंबाइनों से कटाई के बाद पराली नहीं बचती) लगाने थे। परंतु कुछ ही कंबाइनों पर उपरोक्त सिस्टम लगाए गए थे, जिन्होंने कटाई शुरू होते ही सिस्टम उतार दिए व अब कटाई का कार्य बिना सिस्टम के ही कंबाइनें पहले की तरह ही कर रही हैं। पराली पर ही नहीं नमी वाले धान के मामले में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। विगत एक सप्ताह से भदौड़ क्षेत्र की मंडियों में मापदंड से अधिक नमी युक्त धान लगातार पहुंच रहा है। बिना सिस्टम के कंबाइनें सुबह चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिन रोक-टोक चल रही है। जबकि नियम के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ही सूखे धान की कटाई का आदेश है। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने ऐसे धान को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। जबकि आदेश यह है

कि गीला धान मंडी में आने ही दिया जाए।

इस संबंधी मार्केट कमेटी भदौड़ के सचिव जसवंत ¨सह ने कहा कि उन्होंने सभी कंबाइन संचालकों को पत्र लिख व गांवों में अनाउंसमेंट करवा दी है, नियमों के अनुसार ही

धान की कटाई की जाएं।

chat bot
आपका साथी