अब नहीं सुनते भगवंत से लोग चुटकुल्ले : बीबी भट्ठल

बरनाला आप के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान के लोग इस बार चुटकुले नहीं सुनेंगे बल्कि उससे पांच वर्षों में किए कार्यों का लेखा जोखा पूछेंगे वहीं विदेश में से आए करोड़ों रुपए फंड का भी हिसाब लेंगे। यह बात पूर्व मुख्य मंत्री बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल ने बरनाला में कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के ग्रह में कही। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अकाली दल द्वारा खेला गया राजनीतिक पत्ता भी इस बार उनको लाभ नहीं दिला सकेगा क्योंकि परमिन्दर सिंह ढींडसा पहले अपने बाप को मनाएं व आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान अपनी पत्नी को पहले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 04:16 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 06:18 AM (IST)
अब नहीं सुनते भगवंत से लोग चुटकुल्ले : बीबी भट्ठल
अब नहीं सुनते भगवंत से लोग चुटकुल्ले : बीबी भट्ठल

संवाद सहयोगी, बरनाला : आप के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान के लोग इस बार चुटकुले नहीं सुनेंगे, बल्कि उससे पांच वर्षों में किए कार्यों का लेखा जोखा पूछेंगे, वहीं विदेश में से आए करोड़ों रुपए फंड का भी हिसाब लेंगे। यह बात पूर्व मुख्य मंत्री बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल ने कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के घर पर कही। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अकाली दल द्वारा खेला गया राजनीतिक पत्ता भी इस बार उनको लाभ नहीं दिला सकेगा, क्योंकि परमिन्दर सिंह ढींडसा पहले अपने बाप को मनाएं व आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान व सांसद भगवंत मान अपनी पत्नी को पहले मनाएं, फिर हलके के लोगों में वोट मांगने जाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा हलका संगरूर के लोग जानते हैं व वह विकास चाहते हैं। हलके का बहुपक्षीय विकास कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में हो सकता है, इस लिए लोग उनके रोड शो में अपने आप अपने निजी वाहनों के द्वारा भीड़ों डाल कर आए हैं। इस अवसर पर विधान सभा हलका धूरी से विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, महल कलां से हलका इंचार्ज व पूर्व विधायक बीबी हरचन्द कौर घनौरी, मक्खन शर्मा, जिला प्रधान रूपी कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी