सजा के विरोध में भाकियू उग्राहां ने सरकार की फूंकी अर्थी

भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के इकाई प्रधान दर्शन सिंह संधू के नेतृत्व में किसान वर्करों ने मनजीत सिंह धनेर की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखने पर गांव गंगोहर में केंद्र व राज्य सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM (IST)
सजा के विरोध में भाकियू उग्राहां ने सरकार की फूंकी अर्थी
सजा के विरोध में भाकियू उग्राहां ने सरकार की फूंकी अर्थी

जागरण संवाददाता, बरनाला : भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के इकाई प्रधान दर्शन सिंह संधू के नेतृत्व में किसान वर्करों ने मनजीत सिंह धनेर की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखने पर गांव गंगोहर में केंद्र व राज्य सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया। संगठन के ब्लाक नेता गुरदियाल सिंह, दर्शन सिंह संधू, मीत प्रधान बेअंत सिंह संधू, मह सचिव चरनजीत सिंह दियोल, कैशियर गुरदेव सिंह व बलविदर सिंह ने कहा कि मनजीत सिंह की उम्रकैद को बरकरार रखने का फैसला लोकहित में नहीं हैं क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार लोगों के हितों के लिए लड़ने वाले किसान सदस्यों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मनजीत धनेर की सजा रद्द की जाए। अगर सजा रद न की तो वह तीखा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके गोबिद सिंह, गुरमेल सिंह बीहला, गुरजंट सिंह, जिदर सिंह, जोगिदर सिंह, जगमेल सिंह, बलविदर सिंह, पाल सिंह, बलदेव सिंह, गुरबख्श सिंह संधू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी