मांगों को लेकर सेहत कर्मचारियों का धरना जारी

संवाद सूत्र बरनाला मांगों को लेकर 24 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे सेहत कर्मचारी संघर्ष कमेटी का धरना जारी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 03:43 PM (IST)
मांगों को लेकर सेहत कर्मचारियों का धरना जारी
मांगों को लेकर सेहत कर्मचारियों का धरना जारी

संवाद सूत्र, बरनाला : मांगों को लेकर 24 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे सेहत कर्मचारी संघर्ष कमेटी के सदस्यों की भूख हड़ताल वीरवार को 12वें दिन जारी रही। सिविल अस्पताल के पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे कमेटी के लखविदर सिंह, सुखविदर सिंह, गुड्डी कौर, अमरजीत कौर व सर्बजीत कौर ने बताया कि उनकी तरफ से मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू की हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह पटियाला में मुख्यमंत्री पंजाब की रिहायश का घेराव करके रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए व उनकी जो भी मांगे है उनको पूरा किया जाए।

chat bot
आपका साथी