जिले के सरकारी अस्पतालों में 8,380 लोगों का 6.61 करोड़ का किया गया मुफ्त उपचार

संवाद सूत्र बरनाला जरूरतमंद लोगों के लिए शुरु हुई आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 04:12 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 04:12 PM (IST)
जिले के सरकारी अस्पतालों में 8,380 लोगों का 6.61 करोड़ का किया गया मुफ्त उपचार
जिले के सरकारी अस्पतालों में 8,380 लोगों का 6.61 करोड़ का किया गया मुफ्त उपचार

संवाद सूत्र, बरनाला : जरूरतमंद लोगों के लिए शुरु हुई आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना एक वर्ष पूरा करके 20 अगस्त को दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. गुरिदरबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 2019 से जिला बरनाला में 16 सितंबर 2020 तक इस स्कीम अधीन सिविल अस्पतालों में कुल 8,380 लोगों का 6,61,99,075 रुपये के खर्च के साथ व प्राइवेट अस्पतालों में 643 लोगों का 1,16,72,600 रुपये का उपचार फ्री में हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान बरनाला जिले का सिविल अस्पताल पंजाब के सिविल अस्पतालों में दूसरे नंबर व सब डिवीजनल अस्पताल तपा पंजाब के सब डिवीजनल अस्पतालों में शरबत सेहत बीमा योजना अधीन फ्री उपचार मुहैया करवाने में दूसरे नंबर पर रहा है।

chat bot
आपका साथी