वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

अमृतसर सी डिवीजन थाने की पुलिस ने महानगर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:08 AM (IST)
वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर

सी डिवीजन थाने की पुलिस ने महानगर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के दो बाइक बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन स्थित नौशहरा पन्नुआं गांव निवासी जगजीत ¨सह उर्फ जग्गी, लालपुरा गांव निवासी गुरजंट ¨सह, किरतोवाल कलां गांव निवासी मित्थुन ¨सह और हरिके स्थित प¨डगड़ी गांव निवासी र¨वदर ¨सह के रूप में बताई है। एएसआइ लखबीर ¨सह ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त चारों आरोपित चोरी की बाइक पर इलाके से गुजर रहे हैं। नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम ने चारों को चोरी की दो बाइक सहित धर लिया।

chat bot
आपका साथी