जय वाल्मीकि, वाल्मीकि शक्ति अमर रहे..जयकारो संग निकाली शोभा यात्रा

भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर परिवार की सुख-शांति के लिए अराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 12:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 12:15 AM (IST)
जय वाल्मीकि, वाल्मीकि शक्ति अमर रहे..जयकारो संग निकाली शोभा यात्रा
जय वाल्मीकि, वाल्मीकि शक्ति अमर रहे..जयकारो संग निकाली शोभा यात्रा

संवाद सहयोगी, अमृतसर : जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि, वाल्मीकि शक्ति अमर रहे के जयकारों के साथ भक्तजनों ने सुंदर पालकी में सुशोभित भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर परिवार की सुख-शांति के लिए अराधना की। भक्तजनों ने जगह जगह पर पालकी का फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

मंदिर परिसर में करवाए गए समागम दौरान मुख्य तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं के साथ ही समाज में समानता का वातावरण पैदा होता है। श्री रामायण से हमें आदर्श परिवार, आपसी मैत्रीभाव, समाज प्रति अपना दायित्व का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होने केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर के हाल के नवीनीकरण के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि श्री रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि जी ने मर्यादा में जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। हमें हमेशा भगवान वाल्मीकि जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज में समानता का वातावरण पैदा करना चाहिए। इस अवसर पर विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक सुनील दत्ती, मेयर कर्मजीत सिंह रिटू, पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, केवल कुमार, युनस कुमार, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह, परमजीत बत्रा, पार्षद विकास सोनी, लविंदर बंटी, अरुण पप्पल, रविंदर हंस, प्यारा लाल, युद्धवीर, बलबीर बब्बी, कुमार दर्शन, हैप्पी भील, कमल नाहर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कमेटी के चेयरमैन बिमल कुमार, प्रधान योगराज मल्होत्रा, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बब्बी, त्रिलोक गिल, कैशियर गोपाल खोसला, राजिंदर नीटू, अशोक भंट्टी व अन्य सदस्यों ने आए मेहमानों को सम्मानित किया। श्री दुग्र्याणा कमेटी ने किया स्वागत

श्री दुग्र्याणा कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर रोहित खन्ना, आदेश शर्मा, दीवान कपूर, जीया लाल, पारस हांडा, युद्धवीर पूरी, संजीव देवगन आदि मौजूद थे। मंदिर वाल्मीकि मिलाप सभा ने निकाली शोभा यात्रा

मंदिर वाल्मीकि मिलाप सभा ने शोभा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इस अवसर पर श्वेत मलिक, विकास सोनी, कर्मजीत सिह आदि मौजूद थे। सभा के प्रधान कपिल मंट्टू, चेयरमैन रोशन लाल व उपाध्यक्ष रिकू पहलवान ने आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया।

ईस्ट मोहन नगर व बेरी गेटसे निकाली शोभा यात्रा

श्री गुरु रविदास आंबेडकर ज्ञान सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर ईस्ट मोहन नगर से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार, विक्रम, कीमती लाल, सोनू मोरिया, विक्रम व अन्य मौजूद थे। बेरी गेट में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्की चीदा के नेतृत्व में केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल, डॉ. राकेश कुमार, डीसीपी जगमोहन, भाजपा नेता तरुण चुघ, शिवसेना भारतीय के प्रधान अजय सेठ, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, आनंद शर्मा, राकेश गिल, कमल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी