विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से सोच बदलने की जरूरत : डॉ. काहलों

डॉ. काहलों जीएनडीयू में साइंस विषय पर आयोजित हुई दो सप्ताह की वर्कशॉप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 07:07 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:27 AM (IST)
विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से सोच बदलने की जरूरत : डॉ. काहलों
विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से सोच बदलने की जरूरत : डॉ. काहलों

जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. केएस काहलों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थी भले ही कई तरह की सामाजिक कुरीतियों को त्याग रहें हैं, फिर भी उन्हें वैज्ञानिक ढंग से सोच को बदलने के लिए तैयार किया जाना जरूरी हैं। डॉ. काहलों जीएनडीयू में साइंस विषय पर आयोजित हुई दो सप्ताह की वर्कशॉप के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मानसिकता को बदलने में साइंस अध्यापकों का बहुत बड़ा रोल हो सकता हैं। साइंस अध्यापक ही विद्यार्थियों की जिदगी को नई दिशा दे सकते हैं। इससे अध्यापक भी समय के साथ-साथ खुद को अपडेट करते रहेंगे। वहीं इससे प्रोजेक्ट कोआर्डिनेशन अमित कोत्स ने कहा कि दो सप्ताह की इस वर्कशॉप के दौरान देश भर से आए अध्यापकों ने अपने विचार और रिसर्च को सांझा किया।

chat bot
आपका साथी