श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ की शुरुआत

अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर के भूमि पूजन एवं वैदिक रीत से शिला संस्कार के अनंत शुभ अवसर पर सेवाहि धर्म जनकल्याण मंडल की ओर से श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण का पाठ श्री प्रागदत्त की अगुआई में शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:36 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:36 PM (IST)
श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ की शुरुआत
श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ की शुरुआत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : अयोध्या में बनने जा रहे श्री राम मंदिर के भूमि पूजन एवं वैदिक रीत से शिला संस्कार के अनंत शुभ अवसर पर सेवाहि धर्म जनकल्याण मंडल की ओर से श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण का पाठ श्री प्रागदत्त की अगुआई में शुरू किया गया। मंडल के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के महासचिव रामभवन गोस्वामी ने कहा कि हम सभी धरा वासियों का परम सौभाग्य है कि पिछले 500 वर्षों से विचाराधीन श्री राम मंदिर भूमि पूजन एवं शिलान्यास के प्रत्यक्षदर्शी बनने जा रहे हैं। गोस्वामी ने कहा कि पांच अगस्त को सभी प्रभु भक्त दीप प्रज्वलित कर श्री राम कथा का श्रवण करें। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के साक्षी बनें। मंडल द्वारा प्रारंभ श्रीरामचरितमानस अखंड रामायण 24 घंटे का पाठ कल पूर्ण होगा। जिसके बाद पूर्णाहुति एवं प्रभु का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल के महासचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राजकुमार, शिवराम, पंडित प्रागदत्त आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी